फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 12 सितंबर। विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित एनआरएलएम के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों की केवाईसी, बैंक खातों का एलओकोएस (LOKOS) में अपडेशन, एसएमसी तथा एसएचजी, वीओ और सीएलएफ के ऑडिट कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को बिना बैंक खाते वाले एसएचजी तथा अपूर्ण प्रोफाइल वाले समूहों का विवरण शीघ्र पूरा करने और सभी इकाइयों के लेन-देन को अपडेट करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शेलपन कैडर की ऑनबोर्डिंग तथा एफपीओ और आईएफसी से जुड़े कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

ई-बुककीपर के माध्यम से ग्राम पंचायतवार कार्य समय से पूरा कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि ई-बुककीपर प्रणाली से समूहों में वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी और लेखा-जोखा समय पर उपलब्ध हो सकेगा।

बैठक में आईपीआरपी की भर्ती तथा सीएलएफ स्तर पर मैनेजर और अकाउंटेंट की ब्लॉक स्तर पर भर्ती कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वीपीआरपी के तहत सभी इकाइयों के एंटाइटलमेंट प्लान और लाइवलीहुड प्लान तैयार कर ग्राम सभा के माध्यम से जीपीडीपी में सोशल डेवलपमेंट प्लान के साथ प्रस्तुत करने को कहा गया। इससे ग्रामीण विकास योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और आजीविका गतिविधियों को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों ने आरसेटी के माध्यम से सभी प्रशिक्षण समय पर पूरा कराने के साथ स्मॉल एंटरप्राइजेज और इंटरलोनिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बीमा सखी, एफएलसीआरपी और बीसी सखी के प्रशिक्षण को भी आरसेटी के साथ समन्वय कर पूरा कराने को कहा गया, ताकि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लखपति दीदी की आजीविका बढ़ाने के लिए लाइन विभागों, ग्रामोत्थान और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनपद की प्रगति को और बेहतर बनाया जाए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी हरिद्वार, स्टेट मिशन मैनेजर दिवाकर पुरोहित, एसपीएम विनकेश, एसपीएम चरणजीत, यूपीएसआरएलएम से दुर्गा गैरोला, छह ब्लॉकों के बीडीओ, एनआरएलएम टीम से जिला थीमेटिक एक्सपर्ट सूरज कुमार, एमआईएस दानेश सहित ग्रामोत्थान टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply