फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए गईं तीन नाबालिग बालिकाओं को चंद घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस तत्परता पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को चौकी रेल, कोतवाली ज्वालापुर , ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय बहन और उसकी दो सहेलियां, जिनकी उम्र 16-16 वर्ष है, रात करीब आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चली गईं और वापस नहीं लौटीं।
सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 643/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल पुलिस टीमों का गठन कर बालिकाओं की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ डीसीआरबी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से सूचना प्रसारित की। मैनुअल पुलिसिंग और सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने तेजी से तलाश करते हुए 12 सितंबर को प्रेम नगर आश्रम घाट के पास से तीनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से बालिकाओं की सकुशल बरामदगी होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने ज्वालापुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में चौकी रेल प्रभारी उप निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल नवीन छेत्री, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल शीशपाल राणा तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply