फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानांतरण के तहत उपनिरीक्षक जीडी भट्ट कोतवाली नगर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उपनिरीक्षक नंद किशोर ग्वाड़ी को कोतवाली रानीपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से कोतवाली नगर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक रमेश सैनी को कोतवाली भगवानपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से कोतवाली झबरेड़ा स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक सतेंद्र भंडारी को कोतवाली झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की, जबकि उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट को कोतवाली कलियर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक पद से कोतवाली लक्सर भेजा गया है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक नितिन चौहान का कोतवाली लक्सर से कोतवाली कलियर, उपनिरीक्षक मनोज गैरोला का कोतवाली बहादराबाद से कोतवाली कनखल तथा उपनिरीक्षक अशोक सिरसवाल का कोतवाली रुड़की से कोतवाली बहादराबाद स्थानांतरण किया गया है।


