फुरकान अंसारी। हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम फैसला लेते हुए मोहम्मद आरिफ चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता विकास सिंह सैनी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी तौफीक अहमद ने आरिफ चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद आरिफ चौधरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 20 सितम्बर 2026। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किशोर न्याय समिति, उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से आज हयात प्लेस, बहादराबाद, हरिद्वार में राज्य स्तरीय हितधारक परामर्श का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री मनोज कुमार गुप्ता के साथ माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, माननीय न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी, माननीय न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल (अध्यक्ष, किशोर न्याय समिति), माननीय न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, माननीय न्यायमूर्ति आलोक महरा, माननीय न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय तथा माननीय न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) अराजनीतिक ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में 24 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर किसान कूच करेंगे। संगठन ने प्रदेशभर के किसानों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी डॉ. तौफीक अहमद के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई के तहत कनखल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में वांछित आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, लगातार दबिश के चलते आरोपी ने कोतवाली कनखल पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को नाबालिग की मां ने कोतवाली कनखल में तहरीर दी थी। आरोप है कि युवक ने नाबालिग से दोस्ती कर उसे विश्वास में लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड की बेटी स्व. अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर आज गांधी पार्क, देहरादून में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व सभी कार्यकर्ताओं ने अंकिता भण्डारी के न्याय के लिए प्रदर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पण की। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने का संघर्ष आज भी जारी है। चार साल बीत जाने के बाद भी कई सवाल जस के तस हैं। 1. CBI जाँच का क्या हुआ? 2. VIP के नाम पर CBI की चुप्पी क्यों? 3. अंकिता को पूरा न्याय कब मिलेगा?…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार ने सराय-इक्कड़ कूड़ा निस्तारण केंद्र हटाने की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के कारण आसपास के ग्रामीणों को दुर्गंध, गंदगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए कूड़ा केंद्र को जल्द हटाने की मांग की। इस दौरान समाजसेवी धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि सराय-इक्कड़ क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्र को लेकर ग्रामीण लंबे समय से अपनी समस्याएं उठा रहे हैं।…
फुरकान अंसारी। देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत 10,709 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में एक क्लिक के माध्यम से 18 करोड़ 49 लाख रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण श्रमिक राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के बनाए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति को सकारात्मक होकर, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा, सरकार पूरी तरह उनके साथ है। शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं से सीधा संवाद किया, जिसमें महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे साथ ही सुझाव दिए। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं…
फुरकान अंसारी। काशीपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में युवाओं का योगदान…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरिगिरी को ज्ञापन सौंपकर तीर्थनगरी में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जनता के धन के सदुपयोग की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट हरिगिरी ने प्रतिनिधिमंडल से सकारात्मक वार्ता के बाद ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन में चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ी विश्वविख्यात तीर्थनगरी है। ऐसे पवित्र शहर में नशे का…

