फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति अराजनीतिक ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम फैसला लेते हुए मोहम्मद आरिफ चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता विकास सिंह सैनी तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी तौफीक अहमद ने आरिफ चौधरी पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।

नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद आरिफ चौधरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आरिफ चौधरी ने कहा कि संगठन की विचारधारा और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को उत्तराखंड में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों और उनकी लंबित मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए संगठन के साथ मिलकर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

Share.
Leave A Reply