फुरकान अंसारी। हरिद्वार 21 सितंबर 2026।जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 68 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी ग्राम बंजारेवाला ग्रंट ने गंभीर रूप से बीमार पत्नी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री राहत…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 सितंबर 2026।विकास खंड बहादराबाद के ग्राम सलेमपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र-29 में जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित की पत्नी श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने बच्चों के बीच पहुंचकर अपना जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और स्नेहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर श्रीमती प्रज्ञा दीक्षित ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी बच्चों को उपहार वितरित किए तथा उनके साथ समय बिताकर बातचीत की और उन्हें प्यार-दुलार के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन समारोह में भाग लिया और हर्षोल्लास के साथ श्रीमती प्रज्ञा…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त दो वाहनों को सीज किया है। प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में 21 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान अवैध खनन के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक को सीज किया गया। पुलिस के अनुसार सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर संख्या UK-08-F-0935…
फुरकान अंसारी। चमोली। श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों…
फुरकान अंसारी। बदरीनाथ धाम।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 20 सितंबर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को INTUC कार्यालय, 129 टाइप-3, सेक्टर-3, भेल, हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ INTUC के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यकारिणी का आरंभ राष्ट्रगीत और समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। यह प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह चौहान के पदभार संभालने के बाद आयोजित पहली प्रदेश कार्यकारिणी बैठक थी। इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में उत्तराखंड में संगठन के विस्तार एवं पुनर्गठन के…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी के श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित गणेश महोत्सव में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की आरती की और क्षेत्रवासियों को गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंदिर प्रांगण में हैंडपंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। हैंडपंप लगने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जनसुविधाओं…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने अग्र समाज को संगठित करने और संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में हरिद्वार के चार प्रमुख समाजसेवियों को उत्तराखंड प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल की ओर से 20 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्रों के माध्यम से विनोद कुमार अग्रवाल, मीनू बंसल, उपासना अग्रवाल और विजय कुमार बंसल को प्रदेश संगठन में दायित्व प्रदान किए गए हैं। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, समाजहित में सक्रियता, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए विनोद कुमार अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पथरी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से 566 प्रतिबंधित ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम कैप्सूल-गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पथरी थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ग्राम ऐथल…
फुरकान अंसारी। रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के दो दिवसीय दीक्षांत समारोह-2026 का शनिवार को समापन हुआ। समारोह के दूसरे दिन स्नातकोत्तर, डॉक्टोरल और एमएस बाय रिसर्च के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इस दौरान उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। समारोह के दूसरे दिन कुल 1424 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 903 स्नातकोत्तर, 518 पीएचडी/पीएचडी ड्यूल तथा तीन एमएस बाय रिसर्च की उपाधियां शामिल हैं। इस वर्ष 518 पीएचडी उपाधियां प्रदान किया जाना आईआईटी रुड़की के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक संख्या है।…

