फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में संलिप्त दो वाहनों को सीज किया है।
प्रभारी निरीक्षक लक्सर के निर्देशन में 21 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की। इस दौरान अवैध खनन के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक को सीज किया गया।
पुलिस के अनुसार सीज किए गए वाहनों में ट्रैक्टर संख्या UK-08-F-0935 तथा ट्रक संख्या UK-13-CA-0376 शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे।
Add A Comment


