फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत लक्सर विकासखंड सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में देवी राणा, मोहित कौशिक,राजीव कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सेवा पखवाड़े कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 301 लाभार्थियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से लाभवानित किया गया…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जुलाई 2026।आम महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम, जामुन, कटहल, नीम एवं बेल के बीज रोपित कर अभियान की शुरुआत की तथा प्रदेशवासियों से इस जनभागीदारी आधारित अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति आम, जामुन, कटहल, बेल अथवा अन्य फल खाता है, वह उनके बीजों…
फुरकान अंसारी। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ की मुक्केबाज निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ ही उनके प्रशिक्षकों श्री बृजेंद्र मल और श्री ललित कुँवर को भी सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में 3 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की होनहार…
फुरकान अंसारी।हरिद्वार, 21 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अजय कुमार मुखिया को जिला महासचिव मनोनीत किया। नियुक्ति के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार मुखिया का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि निकाय एवं आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाकर आम जनता को जागरूक करें। उन्होंने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नेतृत्व में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा राहगीरों और जरूरतमंदों को फल वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अमरीश कुमार जनसेवा, संघर्ष और सिद्धांतों की राजनीति के पर्याय थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार 21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम महोत्सव के अवसर पर यहां उपस्थित होकर उन्हें अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में किसी से कम नहीं हैं। यहां आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी उत्तराखंड की समृद्ध बागवानी क्षमता…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे तथा सभी व्यवस्थाएं पूरी संवेदनशीलता, समन्वय और सेवा-भाव के साथ संचालित हों। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार तथा विभिन्न स्थानों पर भंडारों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार, 21 जुलाई 2026।हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार प्रमुख आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड निवेश एवं आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) द्वारा संचालित इन परियोजनाओं से आगामी महाकुंभ-2027 की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ वर्षभर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार,21/07/2026 । पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनायें जाने के क्रम में जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 20/07/2026 को दौराने चैकिंग अभियुक्त निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर को मोहल्ला पावधोई से 52 पव्वे…
फुरकान अंसारी। हरिद्वार/रुड़की।कांवड़ यात्रा को सकुशल,व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नगर निगम सभागार में जनपद के सात थानों के थाना प्रभारी निरीक्षकों,उपनिरीक्षकों व एसपीओ की बैठक आयोजित की,जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न विभिन्न प्रकार की समस्याओं,सुझावों तथा एसपीओ की ड्यूटी संबंधित कार्यप्रणाली को लेकर दिशानिर्देश दिए गए।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रुड़की क्षेत्र के लिए कांवड़ यात्रा पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है,क्योंकि पांच करोड़ कांवड़ यात्रियों में से लगभग चार करोड़ यात्री रुड़की से ही होकर गुजरते हैं,जिनमें सबसे अधिक दिल्ली,हरियाणा, मेरठ,मुजफ्फरनगर और राजस्थान…

