फुरकान अंसारी।
कलियर। ऑपरेशन प्रहार के तहत धर्म की आड़ में लोगों को कथित तौर पर भ्रमित कर अनुचित लाभ उठाने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन तांत्रिक भेषधारियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं और युवाओं को व्यक्तिगत अथवा घरेलू समस्याओं के समाधान का प्रलोभन देकर भ्रमित करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अक्टूबर 2026 को कलियर पुलिस टीम ने मेहवड़ कलां श्मशान घाट से तीन तांत्रिक भेषधारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों के पते रामपुर चुंगी, रुड़की क्षेत्र के बताए गए हैं। पुलिस द्वारा उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस टीम

– उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, कोतवाली पिरान कलियर
– हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान
– हेड कांस्टेबल जमशेद अली।

Share.
Leave A Reply