फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 4 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नेतृत्व में रविवार को जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में इंडिया गठबंधन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गठबंधन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए प्रेस के माध्यम से जनता से अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र से गांधी जी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान किया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहन राणा, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, विनोद कुमार, डॉ. नेपाल सिंह, शहजाद मलिक, जिला महासचिव राजेंद्र पूरणपुर, जिला महासचिव अजय मुखिया, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र धीमान, जिला महासचिव एडवोकेट भानु प्रताप, कांग्रेस नेता मनोज सैनी, कैलाश प्रधान, सोम त्यागी, एडवोकेट शाहनवाज खान, जिला महासचिव राजबीर झबरी, पूर्व प्रदेश सचिव सतीश कुमार दुबे, जिला अध्यक्ष ओबीसी विकास चंद्रा, प्रदेश महासचिव मकबूल कुरैशी, प्रदेश महासचिव तेलूराम, कांग्रेस नेता सौरभ सैनी, मीडिया इंचार्ज डॉ. मेहरबान अली राजा, नितेश शर्मा, योगेश शर्मा, सरदार दीप सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव एवं बीएलए-1 बीएस तेजियां, कांग्रेस नेता बीपीएस तेजियां, समाजवादी नेता मशकूर कुरैशी, शकील अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव राजीव चौधरी, कांग्रेस नेता इंजीनियर संजय कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष जाहिद हसन, कांग्रेस नेता मार्कंडेय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


