फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। मिली जानकारी के अनुसार, आज़ सुबह ज्वालापुर के दुर्गा चौक के पास एक बस ने ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायल की हालत बेहद गंभीर है।
हादसे की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना में शामिल वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


