मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में 17 करोड़ से अधिक राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तातंरण किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि, अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाईन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाईन निस्तारण एवं डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का…
Author: Janta Updates
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 10 अप्रैल 2026।हरिद्वार में आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सिमुलेशन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से हर की पौड़ी पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से भगदड़, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़, भीमगौड़ा रेलवे टनल पर भारी वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाओं में बाधा, तथा अपर बाजार में बम विस्फोट की अफवाह फैलने जैसी घटनाएं शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त पंतद्वीप पार्किंग में अत्यधिक भीड़, विष्णु घाट पर भारी वर्षा तथा टिहरी बांध से अधिक मात्रा…
फुरकान अंसारी, संवाददाता। हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित वार्ड 42 की वाल्मीकि बस्ती और हरिजन बस्ती में नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य का शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि इंजीनियर मयंक सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर मयंक सिंह ने कहा कि वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पार्षद कृतिका सिंह के नेतृत्व में पूरे वार्ड में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। “हमारा उद्देश्य है कि वार्ड के हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचे, ताकि लोगों को…
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार | 10 अप्रैल 2026।आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार हरकी पौड़ी पर जलस्तर बढ़ने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते कुछ श्रद्धालुओं के गंगा नदी में डूबने की खबर मिली। सूचना मिलते ही जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अभियान के दौरान नदी में डूबे चार श्रद्धालुओं का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। (मॉक ड्रिल अभ्यास)
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार ने क्लब परिसर में अनावश्यक भीड़ और कथित “अड्डेबाजी” पर सख्त रुख अपनाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी पत्रकार केवल प्रेस वार्ता शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रेस क्लब परिसर में प्रवेश कर सकेगा और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी अधिकतम आधा घंटा ही परिसर में रुक सकेगा।यह निर्णय प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, और डायरेक्टर जोगिंदर मावी, मेहताब आलम,की संयुक्त बैठक में लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कुछ लोग प्रेस क्लब…
फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून। विधानसभा धर्मपुर के अध्यक्ष तारीफ हुसैन के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर हाजी सलीम के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि “मुसलमान धीरे-धीरे कांग्रेस की राजनीतिक गुलामी से बाहर आना शुरू हो गया है। आने वाले समय में मुसलमानों की अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान होगी और इसकी शुरुआत अब हो चुकी है। समाज को अपने हक और भागीदारी के…
फुरकान अंसारी संवाददाता।हरिद्वार, 9 अप्रैल 2026।रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था, जिससे सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत रुकवाया और जांच की।नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीपीयू टीम ने संबंधित वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु अग्रसारित कर दिया।हरिद्वार पुलिस की अपील:सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, अपनी और दूसरों की सुरक्षा…
फुरकान अंसारी संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से निर्मित सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।…
फुरकान अंसारी संवाददाता। देहरादून । सीएम धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड की जीवन रेखा चारधाम यात्रा को हर दृष्टि से अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि यात्रा में हर पक्ष विशेषकर हेली सेवाओं के संबंध में व्यावसायिक दृष्टिकोण की अपेक्षा मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए | देश और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालओ की सुरक्षा और सुविधा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है | …
फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 09 अप्रैल 2026।चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने पंतद्वीप घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए घाट एवं घाट के आस पास के क्षेत्रों में अवैध रूप से लगाए गई लगभग 100 से अधिक झोपड़ियों एवं खोखो को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की टीम ने…

