फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार, 9 अप्रैल 2026।रामपुर से गणेशपुरपुर की ओर जा रहे एक वाहन में सवार युवकों द्वारा हुड़दंग करते हुए लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था, जिससे सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सीपीयू रुड़की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत रुकवाया और जांच की।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सीपीयू टीम ने संबंधित वाहन का चालान किया तथा चालक का ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जमा कर निरस्तीकरण की प्रक्रिया हेतु अग्रसारित कर दिया।
हरिद्वार पुलिस की अपील:
सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
Add A Comment


