फुरकान अंसारी संवाददाता।

 हरिद्वार, 10 अप्रैल 2026।हरिद्वार में आपदा प्रबंधन को लेकर एक व्यापक मॉक ड्रिल अभ्यास आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का सिमुलेशन किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से हर की पौड़ी पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से भगदड़, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़, भीमगौड़ा रेलवे टनल पर भारी वर्षा के कारण रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाओं में बाधा, तथा अपर बाजार में बम विस्फोट की अफवाह फैलने जैसी घटनाएं शामिल रहीं।

इसके अतिरिक्त पंतद्वीप पार्किंग में अत्यधिक भीड़, विष्णु घाट पर भारी वर्षा तथा टिहरी बांध से अधिक मात्रा में जल छोड़े जाने के कारण उत्पन्न अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति का भी अभ्यास किया गया। इन घटनाओं के चलते कई श्रद्धालुओं के नदी में बहने की काल्पनिक सूचना पर आपदा प्रबंधन टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

जिला प्रशासन की ओर से आपात स्थिति में सूचना प्राप्त करने के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर संपर्क कर घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है।

📞 जारी किए गए आपातकालीन नंबर:

🔹 हरिद्वार कंट्रोल रूम:

01334-223999, 1077 (टोल फ्री), 9528250926, 9068197350, 7055258800

🔹 पुलिस कंट्रोल रूम हरिद्वार:

01334-265876, 100, 102

🔹 तहसील कंट्रोल रूम हरिद्वार:

9719139903

🔹 भीमगोड़ा बैराज कंट्रोल रूम हरिद्वार:

01334-226034, 9410561166

 इन दूरभाष एवं मोबाइल नंबरों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share.
Leave A Reply