हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार ने क्लब परिसर में अनावश्यक भीड़ और कथित “अड्डेबाजी” पर सख्त रुख अपनाते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब कोई भी पत्रकार केवल प्रेस वार्ता शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रेस क्लब परिसर में प्रवेश कर सकेगा और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी अधिकतम आधा घंटा ही परिसर में रुक सकेगा।
यह निर्णय प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी,महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, और डायरेक्टर जोगिंदर मावी, मेहताब आलम,की संयुक्त बैठक में लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कुछ लोग प्रेस क्लब और उसके परिसर को कार्यालय या स्थायी बैठक स्थल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
सूत्रों के मुताबिक, हरिद्वार में सक्रिय कुछ पत्रकार गुटों की गतिविधियों को देखते हुए यह कदम अनुशासन और गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रेस क्लब प्रबंधन ने साफ किया है कि अब नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
Add A Comment


