फुरकान अंसारी संवाददाता।
देहरादून। विधानसभा धर्मपुर के अध्यक्ष तारीफ हुसैन के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर हाजी सलीम के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि
“मुसलमान धीरे-धीरे कांग्रेस की राजनीतिक गुलामी से बाहर आना शुरू हो गया है। आने वाले समय में मुसलमानों की अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान होगी और इसकी शुरुआत अब हो चुकी है। समाज को अपने हक और भागीदारी के लिए संगठित होकर आगे आना होगा।”
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। जुल्फकार अहमद और रियाजुद्दीन को विधानसभा महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं, अल्ताफ अहमद और मोहम्मद तालिब को विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मोहम्मद इकराम और फुरकान अली को विधानसभा सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर एडवोकेट शेरखान, सुल्तान अली, मोहम्मद अख्तर, फूल हसन, तौकीर अहमद, रफीक अहमद, जमीर अहमद, कुर्बान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और समाज में राजनीतिक जागरूकता एवं भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।


