Author: Janta Updates

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कनखल पुलिस ने वाहनों के शीशे तोड़कर हुड़दंग मचाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देर रात पार्क किए गए वाहनों को निशाना बनाकर उनके शीशे तोड़ते थे। इस तरह की कई घटनाएं पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने 17 मई 2026 की रात कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि…

Read More

(फुरकान अंसारी ) रुड़की,19/05/2026।राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट एवं हाई स्कूल की मेधावी छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम कॉलेज के सभागार में कल आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सभी मेधावी छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उन्हें परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी समाज और राष्ट्र की शक्ति होते हैं।छात्राओं ने जहां परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर अपने व अपने परिवार का नाम रोशन किया है,वहीं उन्होंने विद्यालय का नाम भी ऊंचा किया है।उनकी…

Read More

*प्रेस विज्ञप्ति 18 मई 2026*  बैंकों द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के विरोध में सचिवालय के बाहर सुराज सेवा दल का प्रदर्शन देहरादून,19 मई 2026। बैंकों द्वारा आम जनता के साथ हो रही आर्थिक धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी के विरोध में 18 मई सचिवालय के बाहर सुराज सेवा दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए कई अधिकारी उत्तराखंड में विभिन्न माध्यमों से प्रदेशवासियों के साथ आर्थिक धोखाधड़ी कर रहे हैं। कभी कमेटियों के नाम पर, कभी…

Read More

(फुरकान अंसारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माँ वाराही धाम केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धाम का विकास इसकी पौराणिक गरिमा एवं मूल स्वरूप को अक्षुण्ण रखते हुए किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि माँ…

Read More

(फुरकान अंसारी) देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड की जनता द्वारा उन्हें वर्ष 2022 में दूसरी बार मुख्य मुख्य सेवक का दायित्व सौंपा गया था। इस जनादेश की भावना के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के दिन से ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या को समाप्त करने के लिए, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती का व्यापक अभियान शुरु किया गया। इसके बाद बीते चार साल में राज्य सरकार द्वारा लगभग 30 हजार से अधिक युवाओं को राजकीय सेवक के रूप में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है, यह अभियान आगे भी जारी है।  मुख्यमंत्री पुष्कर…

Read More

(फुरकान अंसारी) देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत जनहित के लिए प्रदान की गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किया जा रहा सहयोग सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड…

Read More

(फुरकान अंसारी) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सिचाई, पर्यटन और पार्किंग से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण, बद्री गाय संरक्षण एवं जिला योेजनाओं के सफल क्रियान्वयन आदि हेतु कुल ₹ 1344 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।  मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के बिठौरिया नं0-1 में विकासनगर कालोनी में नलकूप निर्माण किये जाने हेतु अवशेष धनराशि ₹ 63.62 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में सरयू वैली एवं शामा क्षेत्र के अन्तर्गत विद्युत सब स्टेशन की स्थापना हेतु ₹ 6.54 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त ₹ 2.00…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। हरिद्वार को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डायल 112 पर कॉल कर शहर में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी को दबोच लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 की रात सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार के डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर आगामी चार दिनों के भीतर हरिद्वार में बम विस्फोट करने की धमकी दी। कॉल करने वाले…

Read More

(फुरकान अंसारी) हरिद्वार। कनखल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा व हुड़दंग कर लोकशांति भंग करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कनखल पुलिस ने 17 मई 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों में सौरभ निवासी शीतला विहार मिस्सरपुर, मनोज निवासी महाराजपुर खुर्द लक्सर, अनमोल निवासी शाहपुर पथरी, रोहित चौहान निवासी जगजीतपुर कनखल, हरमिंदर निवासी शाहपुर पथरी, राधेश्याम…

Read More

फुरकान अंसारी 19/05/2026।हरिद्वार। सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक गोवंश के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में…

Read More