फुरकान अंसारी 19/05/2026।
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर गोवंश के प्रति आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। मामले का संज्ञान लेते हुए ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक गोवंश के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग करता दिखाई दे रहा था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद हरिद्वार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।
कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए माफी मांगी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, समुदाय या आस्था से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply