(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा व हुड़दंग कर लोकशांति भंग करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली कनखल पुलिस ने 17 मई 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपितों में सौरभ निवासी शीतला विहार मिस्सरपुर, मनोज निवासी महाराजपुर खुर्द लक्सर, अनमोल निवासी शाहपुर पथरी, रोहित चौहान निवासी जगजीतपुर कनखल, हरमिंदर निवासी शाहपुर पथरी, राधेश्याम निवासी शीतला विहार मिस्सरपुर तथा करण भाटिया निवासी गुलाब बाग कनखल शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक सूरजपाल, हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर, कांस्टेबल विशन चौहान एवं कांस्टेबल जितेंद्र राणा शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply