Author: Janta Updates

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार | 20 अप्रैल 2026। चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक अभिनव पहल के तहत ‘यात्रा सुरक्षा किट’ का वितरण प्रारंभ किया गया है। यह किट उन सभी वाहनों को प्रदान की जा रही है, जो ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। इस यात्रा सुरक्षा किट में कूड़ा निस्तारण हेतु गार्बेज बैग, आपात स्थिति के लिए वॉमिटिंग बैग, महिला यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष फीमेल यूरिन बैग, मास्क तथा सैनिटाइज़र शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान यात्रियों को…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार, 20 अप्रैल 2026।कुंभ मेला 2027 को लेकर समूचे मेला क्षेत्र में अवस्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य तेजी से जारी हैं। इन कार्यों को आगामी अक्टूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ग्राउंड जीरो पर उतरकर इन महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी में जुटी हैं। मेलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखे जाने की व्यवस्था भी की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन निगरानी के साथ ही अधिकारियों की टीमों द्वारा नियमित रूप से कार्यस्थलों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। कुंभ…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार।ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को दिनांक 19/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिकरोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक घर के पीछे आम के बाग में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौकशी की गई है तथा उसके अवशेष व उपकरण खेत में पड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 25 किलोग्राम गौमांस, 02 कुल्हाड़ी, 01 छुरी तथा एक लकड़ी का गुटका बरामद किया गया। बरामद गौमांस को गड्ढा खुदवाकर अम्लीय छिड़काव के साथ विधिवत दबाया गया। इस संबंध में अज्ञात अभियुक्त के…

Read More

हरिद्वार।फायर स्टेशन रुड़की । समय: 11:30 बजे फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर सागर पेपर मिल में वेस्ट पेपर में लगी आग को फैलने से रोकते हुए मोटर फायर इंजनों से होज पाइप बिछाकर पंपिंग के माध्यम से कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। आग की घटना में वेस्ट पेपर एवं गत्ते आदि जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। इस अग्निकांड में फायर यूनिट मंगलौर ने भी सहयोग किया। आग से…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता।हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 20 अप्रैल 2026 को चेकिंग के समय वेदाग्रीन वेडिंग प्वाइंट, विलकेश्वर मंदिर के पास से एक आरोपी को 10.35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा…

Read More

पेट्रोल की कालाबाजारी करते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी के कब्जे से 140 लीटर पेट्रोल बरामद। फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मादक पदार्थों, रसायन पदार्थों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 19.04.2026 को गश्त/चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर लहरी मार्केट, गैण्डीखाता, श्यामपुर क्षेत्र से एक व्यक्ति को पेट्रोल की कालाबाजारी/तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 20 अप्रैल 2026। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में एक अभिनव पहल शुरू की गई है जिसमें ग्राम पंचायतों में बने मिनी सचिवालयों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा,जिसका शुभारंभ आज वर्चुअल माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा किया गया।       मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि उत्तराखंड राज्य के 25 वे रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद में जो पंचायत भवन जीर्णशीर्ण हो गए थे,उनका पंचायती राज विभाग द्वारा…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वांछित/इनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 18/04/2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गाडोवाली में…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता। हरिद्वार 20 अप्रैल 2026।हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिनों संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।        जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गये है जिसके अनुपालन…

Read More

फुरकान अंसारी संवाददाता।देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों के माध्यम से पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार, विभिन्न जिलों में नए ब्लाक एवं नगर अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय…

Read More