फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 27 जून 2026। उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश की धर्मपत्नी एवं भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित लोकप्रिय विधायक ममता राकेश के जन्मदिन के शुभ अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
इसी क्रम में उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल विभाग के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने भगवानपुर स्थित विधायक आवास पहुंचकर विधायक ममता राकेश से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक सुंदर प्रतीकात्मक प्रतिमा सप्रेम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर नीरज अग्रवाल ने कहा कि, “विधायक ममता राकेश लगातार तीसरी बार क्षेत्र की जनता की सेवा कर रही हैं। उनका जनप्रिय नेतृत्व, विकास के प्रति समर्पण और प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशील कार्यशैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के विचारों को आत्मसात करते हुए वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। हम उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना करते हैं।”
विधायक ममता राकेश ने इस आत्मीय स्वागत, शुभकामनाओं एवं सम्मान के लिए नीरज अग्रवाल तथा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक आवास पर अनेक गणमान्य नागरिक, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply