फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 27 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के धंधे में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 26/27 जून 2026 की रात्रि को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर, हरिद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामदगी
सोनू उर्फ टुटन पुत्र कमल, निवासी झुग्गी-झोपड़ी, दीनदयाल पार्किंग, निकट रोड़ीबेलवाला, कोतवाली नगर, हरिद्वार।
कब्जे से 36 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद।
प्रदीप उर्फ दीपा पुत्र राजाराम, निवासी कुंज गली, खड़खड़ी, कोतवाली नगर, हरिद्वार।
कब्जे से 58 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद।
अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र, निवासी इंद्रा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र, हरिद्वार।
कब्जे से 23 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद।
अमन पुत्र रामदास, निवासी शिवनगर, रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार।
कब्जे से 23 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट
हेड कांस्टेबल संजयपाल
कांस्टेबल पवनीश कवि
कांस्टेबल श्रीकांत ग्वाड़ी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Add A Comment


