फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 27 जून 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा तथा पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैलदीदी से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या, मदन कौशिक, आशुतोष शर्मा, ओमप्रकाश जमदग्नि, मयूर दीक्षित, नवनीत सिंह भुल्लर, जितेंद्र कुमार, अभय प्रताप सिंह, हीरा सिंह बिष्ट, विक्रम भुल्लर सहित शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


