फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,27/06/2026। वरिष्ठ समाजसेवी हाजी कासिम अंसारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे SIR फॉर्म भरवाने के अभियान को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक सैकड़ों लोगों के फॉर्म सफलतापूर्वक भरवाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर हाजी कासिम अंसारी ने कहा कि पात्र लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम आवश्यक दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान कर रही है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना SIR फॉर्म नहीं भरवाया है, वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
हाजी कासिम अंसारी ने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं और प्रक्रियाओं का लाभ दिलाना तथा उन्हें जागरूक करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने में संबंधित BLO एवं सुपरवाइजर विकास कुमार यादव भी सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। विकास कुमार यादव स्वयं भी फील्ड में उतरकर लोगों की सहायता करते हुए SIR फॉर्म भरवाने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जिससे अभियान को गति मिल रही है और अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंच रहा है।


