(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 15 मई 2026। प्रदेश में हलाला जैसी कुप्रथा के विरुद्ध साहसिक कदम उठाते हुए पहला मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से आज उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती फरजाना बेगम उनके गांव बांद्रजूर्द बुग्गावाला पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों से भेंट कर विस्तार से बातचीत की, उसकी स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें हर संभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान अधिकारों में निहित होता…
Author: Janta Updates
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार, 15 मई 2026।कुंभ मेला 2027 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालु हितैषी बनाने की दिशा में मेला प्रशासन ने कुंभ नगरी के प्रमुख परिवहन केंद्रों को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को हरिद्वार स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम के बस स्टेशन, उससे जुड़े मार्गों और आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण कर मौजूदा व्यवस्थाओं तथा प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। मेलाधिकारी ने बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए परिवहन निगम को इस संबंध में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 15 मई 2026।उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 15 मई, 2026 को आयोग परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन अत्यन्त हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात् समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों द्वारा विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ० रवि दत्त गोदियाल द्वारा समारोह में पधारे मुख्य अतिथि-आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री के० आर्या, आईएएस (से.नि.), विशिष्ट अतिथि- पूर्व प्रथम महिला सदस्य…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 15 मई 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम स्वनिधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM), प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), पीएमएफएमई एवं एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए बैंकों…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार 15 मई 2026।उप श्रमायुक्त विपिन कुमार ने जनपद हरिद्वार के सभी श्रमिको से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में नॉन इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे फार्मा कम्पनी, फूड कम्पनी आदि में अकुशल श्रमिक का कुल वेतन रू० 13018/- है, जिसमें पी.एफ / ई.एस.आई कटने के बाद रू0 11358/- मिलते है।इसी प्रकार इंजीनियरिंग उद्योगों जैसे बाईक निर्माता, गाडी निर्माता आदि में वेतन रू0 13800 / है।उन्होंने कहा कि इस समय कुछ श्रमिकों को यह दुविधा हो गई है कि सम्भवतः केन्द्र सरकार ने वेतन बढा दिया है, जिससे सम्बन्धित कुछ फोटो आदि सोशल मीडिया में चल रहे है। यह…
वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और बिना वैध कागजात के वाहनों की खरीद-फरोख्त रोकने के उद्देश्य से कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने ग्राम खेलपुर में व्यापक सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया। (फुरकान अंसारी) हरिद्वार,15/05/2026। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 15 मई 2026 को गठित पुलिस टीम ने गांव की गली-मौहल्लों तथा आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों पर वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान करीब 200 से अधिक वाहनों और उनके दस्तावेजों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान जिन वाहनों के मालिकाना हक की पुष्टि नहीं हो सकी अथवा जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी,…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार , 14 मई 2026:- हरिद्वार मिडिया सहायक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण दिव्य वातावरण में संत निरंकारी मिशन द्वारा युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में परम् श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में भावपूर्ण संत समागम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने सतगुरु के पावन दर्शन एवं अमृतमयी प्रवचनों को श्रवण कर आत्मिक शांति, आनंद एवं दिव्य प्रेरणा का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी…
(फुरकान अंसारी) हरिद्वार/नई दिल्ली,15/05/2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश हित में गाड़ियों का कम उपयोग करने और तेल बचाने के उद्देश्य से दिनांक 14 मई,दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मीना बाग स्थित अपने आवास से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली तक साइकिल यात्रा की। इस अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शादाब शम्स भी साइकिल यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकरम, सूफ़ी संवाद के प्रमुख मोहम्मद असलम, फ़हीम खान और बाबर खान आदि मौजूद रहे। सभी नेताओं ने देशवासियों…
(फुरकान अंसारी) देहरादून,14,05,2026।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कुल 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों एवं मशरूम पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण…
कोतवाली भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई (फुरकान अंसारी) हरिद्वार,14/05/2026।वलीमा समारोह में लाइसेंसी असलहे से हवाई फायरिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी पिस्टल जब्त करते हुए सीज कर दी है। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। घटना 11 मई 2026 की है। प्रिन्स होटल, भगवानपुर में आयोजित एक वलीमा समारोह के दौरान नदीम पुत्र हाजी मोमीन निवासी शाहपुर द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की गई। सूचना मिलने पर चेतक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले…

