फुरकान अंसारी।

हरिद्वार/ज्वालापुर। पूर्व पार्षद सुहेल अख्तर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले सोमवार को कस्वाबान, ज्वालापुर में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के साथ छात्रों के धरने के दौरान पुलिस द्वारा कथित अभद्र व्यवहार तथा छात्रा साक्षी हत्याकांड के आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ पुलिस का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने छात्रा साक्षी हत्याकांड के दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।

विरोध मार्च में रानीपुर विधानसभा के भावी प्रत्याशी संजय सैनी, पूर्व पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, हाजी जमील, दिनेश दुबे, दिलशाद मंसूरी, पार्षद अरशद ख्वाजा, रेनू बिष्ट, मीडिया प्रभारी डॉ. मेहरबान, जीतू चौधरी, हाजी शाहीन मंसूरी, जुल्फिकार अंसारी, हाजी आशिक अंसारी, पूर्व सभासद हारुन अंसारी, वसीम सलमानी, वसीम कुरैशी, तौकीर अली, तस्लीम कुरैशी, नाहिद कुरैशी, ताहिर कुरैशी, खालिद कुरैशी, फैसल कुरैशी, इरफान कुरैशी, अनीश कुरैशी, शाहिद कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, नदीम, अदीम कुरैशी, कैफ कुरैशी, पीरू कुरैशी, अरशद कुरैशी, ग़ालिब कुरैशी, उस्मान सैफी, सलीम कुरैशी, नफीस कुरैशी, डॉ. फारूक अली, शौकत ख्वाजा, बबलू मुल्ला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply