फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 23 जुलाई, 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय नारसन सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।
              कार्यक्रम में राज्य मंत्री चौधरी अजित सिंह,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुशील त्यागी ,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्री देवी सिंह राणा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री कविन्द्र सिंह, दिनेश कौशिक जी सहायक गन्ना समिति,मण्डल अध्यक्ष बीजेपी मनोज,शोभित गुप्ता,राजीव राणा, पवन तोमर, सतेन्द्र, कनिष्ट प्रमुख प्रतिनिधि अरविन्द राठी,ज्येष्ठ प्रमुख सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
शिविर में 380 क्षेत्रवासियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं, विभिन्न विभागों से संबंधित 40 आवेदन पत्रों एवं समस्याएं   प्राप्त हुई,जिसमें से 35 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया,शेष आवेदन पत्र का निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया
            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री चौधरी अजित सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिनसे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
           राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि आयोजित शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना,पीएम आवास,पीएम किसान सम्मान निधि,जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया और नए आवेदनों का पंजीकरण भी किया गया।
उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास”* के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि गरीब कल्याण और पारदर्शी सुशासन ही वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के संकल्प के साथ सेवा पखवाड़े के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
                इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पवन सिंह नेगी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply