फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। थाना सिड़कुल में दर्ज मु0अ0सं0- 389/25 धारा- 318(2) BNS में वांछित विकास कुमार बीते वर्ष से लगातार फरार चल रहा था व रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था। आरोपी के लगातार फरार रहने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। अपने प्रयास जारी रखते हुए पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट हासिल कर फरार ईनामी को आखिरकार एएमसी लकड़ी फैक्ट्री मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

पुलिस टीम- में शामिल 

1.उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा  

2.हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply