फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पुलिस कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आज माह जून का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थाना/ कार्यालय/ शाखाओं आदि से अपनी समस्या लेकर सैनिक सम्मेलन में पहुंचे जवानों से उनकी परेशानियों की जानकारी की तथा उक्त समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
तत्पश्चात नवनीत सिंह द्वारा माह जून में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में घटे अपराधों के खुलासे, उक्त अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 05 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 33 जवानों को मैन/वूमेन ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजते हुए उक्त सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्री नवनीत सिंह द्वारा विशेष रुप से थाना पथरी क्षेत्र में घटित दौहरे हत्याकांड व नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले का खुलासा करने वाली टीम की तारीफ की।
अन्य जवानों से वार्ता करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि “हीरो हमारे बीच से ही चुने जाते हैं। अपनी ड्यूटी के दौरान अपराध को होने से रोकने एवं घटित अपराध के खुलासे के दौरान टीम के हर सदस्य के पास मौका होता है हीरो बनने का। उम्मीद है कि आप सभी इसी लगन से समाज को अपराध मुक्त करने, नशा तस्करी रोकने एवं आमजन के बीच पुलिस का भरोसा बढ़ाने के लिए मेहनत करते रहेंगे।”
*माह जून 2026 “पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ” हेतु चयनित कार्मिकों की सूची*
कोतवाली नगर हरिद्वार
1. उ0नि0 नवीन चौहान
थाना श्यामपुर
2. का0 विनीत कुमार
थाना कनखल
3. अ०उ०नि० ललित मोहन
कोतवाली ज्वालापुर
4. का0 अंकित कवि
5. का0 कर्म सिंह चौहान
कोतवाली बहादराबाद
6. उ0नि0 विकास रावत
कोतवाली रानीपुर
7. उ0नि0 चरण सिंह
8. का0 विवेक गुसाँई
थाना सिड़कुल
9. म०उ०नि० मनीषा नेगी
कोतवाली रुड़की
10. अ0उ0नि0 नरेन्द्र राठी
कोतवाली मंगलौर
11. का0 मनीष
कोतावाली झबरेड़ा
12. उ0नि0 योगेश कुमार
कोतवाली कलियर
13. अ०उ०नि० राजेश
14. हे0का0 सोनू कुमार
कोतवाली लक्सर
15. अ0उ0नि0 रंजीत नौटियाल
सीआईयू रुड़की
16. का0 अजय काला
सीआईयू हरिद्वार
17. का0 दीप गौड़
पुलिस लाईन हरिद्वार
18. हे0का0 सुनील
महिला सुरक्षा हेल्पलाईन हरिद्वार
19. अ०उ०नि० राजेश कुमारी
एएचटीयू
20. हे0का0 राकेश कुमार
अभियोजन कार्यालय हरिद्वार
21. हे0का0 विनोद टम्टा
पुलिस दूरसंचार हरिद्वार
22. म0का0 कंचन
फायर स्टेशन सिड़कुल
23. म० फायरमैन आभा नेगी
सी.पी.यू. हरिद्वार
24. उ0नि0 सोहन सिंह रावत
यातायात हरिद्वार
25. का0 बिजेन्द्र रयाल
क्यू० आर० टी०
26. उ0नि0 विरेन्द्र डबराल
पुलिस लाईन हरिद्वार
27. का0 मनीष कुमार
40 वीं वाहिनी पीएसी
28. का0 महावीर सिंह बिष्ट
थाना पथरी
29. उ0नि0 रविन्द्र कुमार
30. उ0नि0 विपिन कुमार
31. म०उ०नि० शाहिदा परवीन
32. का० दीपक चौधरी
33. का0 मुकेश चौहान


