फुरकान अंसारी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक स्वर्गीय मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर स्व. मनोज मनराल को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दुःखद घड़ी में राज्य सरकार एवं उनकी संवेदनाएं पूरी तरह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने स्व. मनोज मनराल की सेवाओं को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।


