फुरकान अंसारी।

हरिद्वार/धनपुरा। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी आजाद अली के जन्मदिन के अवसर पर जन अधिकार पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मांगा हसन अंसारी ने अपने आवास पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न प्रमुख हस्तियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर आजाद अली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर इलयास शाह, अहसान शाह, पूर्व विधायक प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी, मंगलौर के पूर्व विधायक प्रत्याशी मोंटी, मुबारिक, इकराम, पूर्व प्रधान युनुस, प्रधान साजिद, प्रधान जाफिर, पूर्व प्रधान नजाकत, मोहब्बत डीलर, मुंशी शकील अहमद, पार्षद अकरम, उप प्रधान सुभान, प्रधान कालू, सलीम मलिक, आजाद मलिक, मीरहसन, फुरकान ठेकेदार, पत्रकार शमशेर, युनुस मलिक, पत्रकार दिलशाद, पत्रकार नवाब, पत्रकार महबूब, पत्रकार फुरकान, पत्रकार गुलशन आजाद, पार्षद सलमान, पूर्व प्रिंसिपल अमीर हसन अंसारी, प्रधान नसीम, डॉक्टर यासीन, प्रधान सलीम, मुस्तफा BDC, साजिद BDC, भूरा शाह, मुन्तजिर अम्बुवाला, शराफत शाह, निसार पहलवान, शरीफ ठेकेदार, नवाब शाह, बाबू ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष अनीश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आजाद अली के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। समारोह में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही।

Share.
Leave A Reply