फुरकान अंसारी।
हरिद्वार/पिरान कलियर। हजरत मखदूम साबिर पाक की दरगाह पर आयोजित 758वें सालाना उर्स के अवसर पर भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से उनके प्रतिनिधि हाजी शाहनवाज मंसूरी ने अपने साथियों के साथ दरगाह में चादर-ए-मुबारक पेश की। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारा, खुशहाली, समृद्धि एवं तरक्की के लिए दुआ की गई।
हाजी शाहनवाज मंसूरी ने कहा कि भारत की धरती पर आदिकाल से ही सूफी-संतों और ऋषि-मुनियों ने मानवता के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। हजरत साबिर पाक ने भी मानवता की सेवा और कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मां गंगा और साबिर पाक की दरगाह पर दुआ है कि देश-प्रदेश में शांति, सौहार्द और भाईचारा कायम रहे तथा सभी का कल्याण हो।
उन्होंने कहा कि अल्लाह पाक सभी की जायज दुआएं कबूल फरमाए और समाज में मोहब्बत, आपसी भाईचारा एवं सद्भाव हमेशा कायम रखे।


