फुरकान अंसारी।
लक्सर। विधानसभा लक्सर के खड़ंजा में मौलाना फारुख के आवास पर जन अधिकार पार्टी (जन शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने खड़ंजा, लक्सर और रायपुर के मौजिज एवं गणमान्य लोगों के साथ समाज की मजबूती और समाजहित के मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चा की।
बैठक में आपसी एकजुटता बढ़ाने, समाज को मजबूत करने तथा समाजहित के मुद्दों पर मिलकर आगे बढ़ने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर आजाद अली ने कहा कि “समाज की तरक्की और मजबूती के लिए आपसी एकजुटता बेहद जरूरी है। समाजहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए सभी लोगों को मिल-जुलकर सकारात्मक दिशा में काम करना चाहिए।”
बैठक में मुसर्रत प्रधान, रियासत खान, बबलू अंसारी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी अब्दुल रहमान उर्फ भूरा, सरफराज, एडवोकेट तैय्यब, परवेज उर्फ सोनू प्रधान, मुस्तफा उर्फ तुफैल आजाद अंसारी, मुरसलीन और डॉक्टर मारूफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


