फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 17 अगस्त। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान हुड़दंग करने और विवाद की स्थिति उत्पन्न करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में चेकिंग एवं शांति व्यवस्था के दौरान पुलिस टीम को निर्मला छावनी स्थित पुंडीर की चक्की के पास पांच युवक मुकदमा लिखाने को लेकर वादी के साथ बहस करते हुए मिले। पुलिसकर्मियों और आसपास मौजूद लोगों ने युवकों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए। आरोप है कि युवक उत्तेजित होकर वादी प्रिंस के साथ आमदा-फसाद पर उतारू हो गए।
स्थिति बिगड़ने और संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने पांचों युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में शामिल
– उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार
– कांस्टेबल जीवन तिवारी
– कांस्टेबल सुमित कुमार
– कांस्टेबल सौरभ नौटियाल की कार्रवाई।


