फुरकान अंसारी।
हरिद्वार।SSP हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाने के संबंध में दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली झबरेड़ा पुलिस ने दिनांक 16/08/26 को लाठरदेवा शेख के पास से संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से 01 अवैध तमन्चे व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम
01.उ०नि0 नीरज रावत
02. का0नसीबुद्दीन।


