फुरकान अंसारी।

हरिद्वार।दिनांक 14.08.2026 को वादी कुलदीप पुत्र महेंद्र निवासी केबिन केयर कंपनी सिडकुल द्वारा द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 14/08/26 को कंपनी के अंदर से तार, मोटर व अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले गए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 332 /26 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

 

दिनांक 15/08/26 को पुलिस टीम ने सूर्य नगर कॉलोनी के तिराहे के पास चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई तो संदिग्ध व्यक्तियों के पास से दो सफेद कट्टे जिसमे फैक्ट्री में हुई चोरी का माल बरामद हुआ, जिनको मौके पर ही माल के साथ हिरासत में लिया गया ।

 

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)3(5 )BNS की बढ़ोतरी की गई । दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

पुलिस टीम में शामिल 

1-अपर उपनिरीक्षक संजय चौहान

2-का0 प्रदीप                 

3-कांस्टेबल गजेंद्र सिंह की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply