फुरकान अंसारी।
डोईवाला। विधानसभा कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की मौजूदगी में डोईवाला विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान राजेश भट्ट को विधानसभा महासचिव, अमित बिष्ट को विधानसभा प्रवक्ता, किशोर कुमार को विधानसभा सचिव, आबिद अली को विधानसभा उपाध्यक्ष, सलीम कुरैशी को विधानसभा कोषाध्यक्ष, जहीरा ख़ातून को महिला विधानसभा अध्यक्ष और मेहताब अली को युवा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम हाजी हमीद एवं विधानसभा अध्यक्ष श्याम राजपूत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी, हाजी अय्यूब, इस्लामु, पूर्व सभासद अब्दुल कादिर, विधानसभा धर्मपुर अध्यक्ष तारीफ हुसैन, पछवादून देहरादून अध्यक्ष नभ बंसल, देहरादून महानगर अध्यक्ष हाजी सोनू उस्मान, नासिर अल्वी, सलीम खान, शकील, शहज़ान, समीर सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।


