फुरकान अंसारी।

हरिद्वार ।उर्स मेला सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कलियर पुलिस की टीम द्वारा कलियर क्षेत्र में अतिक्रमण वाले स्थानों को को चिन्ह्ति कर अतिक्रमण मुक्त करने हेतु एक विशेष अभियान प्रारम्भ कर दिया है। 

 

 जिसके क्रम में आज टीम द्वारा पिरान कलियर बाजार में जहां अधिकांश दुकानदारों द्वारा अनाधिकृत रुप से अपनी दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण किया गया था । 

 

इसको देखते हुए कलियर पुलिस की टीम द्वारा कलियर पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड़, दरगाह मुख्य मार्ग इत्यादि स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया ।

Share.
Leave A Reply