फुरकान अंसारी 

हरिद्वार।आज दिनांक 14.08.26 को आगामी “स्वतंत्रता दिवस” एवं 758 वें सालाना उर्स मेल में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कोतवाली कलियर क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के नेतृत्व में कलियर मेला पुलिस फोर्स/जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारी,पीएसी,पैरामिलट्री, कर्मचारीगण/रिक्रूट आरक्षियों के साथ कलियर क्षेत्र में पीपल चौक, कलियर चौक, सदन चौक, हज हाउस, पीपल चौक से बेड़पुर चौक, दरगाह मुख्य प्रवेश द्वार, बरेली सराय रोड़, हज हाउस आदि में फ्लैग मार्च किया गया। 

 

फ्लैक मार्च के दौरान आमजन से उर्स मेले मे सहयोग हेतु अपील की गई तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने, ऐरिया डोमिनेशन हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कलियर कमल मोहन भण्डारी तथा थाना व चौकियों का फोर्स मौजूद रहा ।

Share.
Leave A Reply