फुरकान अंसारी।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने और नशा तस्करी रोकने के साथ साथ आमजन के लिए मददगार बन रहे कदम उठाकर भी लगातार जनता की प्रशंसा पा रही है।

 

लापरवाही या भूलवश मोबाइल खोने से दुखी लोगों को राहत देने के लिए भी हरिद्वार पुलिस अपने कप्तान के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन रिकवरी” के तहत उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों तक से खोए हुए मोबाइल रिकवर कर रही है।

 

इसी क्रम में थाना कलियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए हुए कुल 52 मोबाइल फोन रिकवर किए। इनकी बाजारी कीमत लगभग ₹ 10 लाख से अधिक है। 

 

आज 26.07.26 को थाना कलियर पर मोबाइल स्वामियों को बुलाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल व क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पाण्डे द्वारा लोगों के बरामद मोबाइल फोन को उनको लौटाया गया। अपना खोया हुआ मोबाईल पाकर सभी के चेहरा पर मुस्कराहट देखी गयी । जनता द्वारा अपनी खुशी का इजहार करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रंशसा की गयी ।

 

*बरामद मोबाइल फोनों का विवरण*

1. Moto-3

2. Oppo-12

3. Tecno -2

4. Samsung-5

5. Realme-7

   6. iq -2

7. Vivo -14

8. Poco -2

9. redmi -5

 

पुलिस टीम में शामिल 

1-सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डे

2-प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी

3-SSI राजेश बिष्ट

4-हे0का0 सोनू चोधरी की कार्रवाई।

Share.
Leave A Reply