फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा (अवैध स्मैक/चरस/गांजा/ नशीली दवाईया आदि) के धंधे में संलिप्त के विरूद्व कार्यवाही के दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेत्तृव मे कोतवाली भगवानपुर पुलिस व एसटीएफ देहरादून की सयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सलमान पुत्र शाहिद अहमद निवासी देववंद मार्ग सरस्वती कालोनी थाना रामपुर मनिहारन जनपद सहारनपुर को 456 अवैध ट्रामडोल नशीले केप्सुल को परिवहन करते हुये मय मो0सा0 के साथ खेलपुर रोड भगवानपुर से पकडा गया।
आरोपित के विरूद्व थाना हाजा पर एनडीपीएस एक्ट अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम भगवानपुर में शामिल
1- उ0नि0 सुनील पन्त
2-हे0कानि0 विनोद कुमार –
3- कानि0 उवैदउल्लाह –
*एसटीएफ देहरादून टीम*
1-निरीक्षक यादविंदर बाजवा
2-औषधि निरीक्षक विनोद जगूडी एफडीए देहरादून
3-का0 प्रशान्त चौहान
4-का0 रवि पंत
5-का0दीपक की कार्रवाई।


