फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 एवं कलियर उर्स मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 19.07.2026 को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, क्षेत्र में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों तथा बाहर से आने-जाने वाले जायरीनों का सत्यापन किया गया। इस दौरान उनकी पहचान एवं गतिविधियों का सत्यापन करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्र की गई।


