फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर 10 सितंबर 2026 को कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 639/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69(3) एवं 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने 4 और 5 नवंबर 2026 की दरमियानी रात गाजियाबाद में दबिश देकर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निवासी अमर कॉलोनी, मेन मार्केट, सुभाष नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार का रहने वाला है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– अपर उप निरीक्षक प्रशांत यादव
– कांस्टेबल सुमित कुमार
– कांस्टेबल देवेंद्र कुमार
– महिला कांस्टेबल पूनम भट्ट

ज्वालापुर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share.
Leave A Reply