फुरकान अंसारी।
हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के सदस्य सज्जाद अहमद गौड़ ने आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, ओबीसी समाज के हितों तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने सदस्य सज्जाद अहमद गौड़ का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर भी विचार-विमर्श किया।
सज्जाद अहमद गौड़ ने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को अध्यक्ष के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान की अपेक्षा व्यक्त की। अध्यक्ष संजय नेगी ने भी जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।


