फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा थाना क्षेत्र में सूचना मिलने पर आमदा फसाद व शान्ति/कानून व्यवस्था को भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में दिनांक 17-07-26 को उ0नि0श्री हाकम सिंह मय फोर्स के थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त मोबाइल के दौरान सूचना मिली कि ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के बाहर कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा था ।
सूचना पर उ0नि0 हाकम सिंह मय फोर्स के ओशो होटल जोधपुर भोजनालय के पास मौके पर पंहुचे तो देखा कि दो पक्षो में आपस में में झगड़ा हो रहा था एक- दूसरे को मारने मरने की बातों पर आमादा थे जिन्हें उपनिरीक्षक एवं हमराही पुलिस बल के द्वारा मौके पर काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन दोनो पक्ष पुनः झगड़ा फसाद पर आमादा हो गये जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त सातो व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में शामिल
1-उ0नि0 हाकम सिंह
2-कां0 विनोद
3-कां0 राकेश नेगी
4-कां0अरुण नेगी
5-का0नापु परविन्द सिंह
6- का0 नापु वीरेन्द्र सिंह की कार्रवाई।


