फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 15 जुलाई 2026। हरिद्वार नगर निगम के वार्ड संख्या 46 की कांग्रेस पार्टी के पार्षद के पति एवं बिरादरी के पूर्व सदर रहे सद्दीक गोड़ जी का बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।साद्दीक गोड़ जी के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।सद्दिक गोड़ जी के पुत्र लाली ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि बीमारी के कारण उनका उपचार चल रहा था, लेकिन बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके पुत्र लाली ने और जानकारी देते हुए बताया कि मरहूम पिता सद्दीक गोड़ जी को बृहस्पतिवार 16 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे सुभाष नगर स्थित PAC गेट के सामने निजी गाड़ा बिरादरी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।सद्दीक गोड़ जी अपने मिलनसार स्वभाव कार्यों और बिरादरी के पूर्व सदर के रूप में निभाई गई जिम्मेदारियों के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Add A Comment


