फुरकान अंसारी।
हरिद्वार, 06 नवंबर 2026। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 को ओपन वर्ग बालक-बालिका साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडेय द्वारा किया गया।
साइकिल रैली योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, हरिद्वार से प्रारंभ होकर नवोदय चौक एवं हीरो चौक होते हुए वापस योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में कुल 97 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर ओपन वर्ग बालक-बालिका साइकिल रैली में लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से पांच बालक एवं पांच बालिका खिलाड़ियों का चयन कर खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं एवं बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, सहायक प्रशिक्षक अनुराग राठी,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रजापति कुकरैती,वरिष्ठ सहायक शिवम रावत, कनिष्ठ सहायक विक्रम सिंह,राजन राणा, मंगल सिंह,अक्षय राठी,अनुराग सिंह धमांदा,गौरव कुमार,आदित्य गुप्ता, संविदा प्रशिक्षक सुश्री शिवानी नैथानी सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Add A Comment


