फुरकान अंसारी।
हरिद्वार,01जुलाई।रुड़की से देहरादून स्थित उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर उत्तराखंड कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश प्रवक्ता एवं उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने राजेंद्र भंडारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
अपने संबोधन में नीरज अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र भंडारी का संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिल रही है।
इसके उपरांत नीरज अग्रवाल ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित के विषयों पर चर्चा की।

Share.
Leave A Reply