फुरकान अंसारी।

हरिद्वार/देहरादून,15/06/2026। अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वायरल ऑडियो प्रकरण में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

 

सोमवार को सुरेश राठौर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि हाल ही में सामने आए एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर यह मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज हो गई है तथा विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

 

उल्लेखनीय है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड पहले से ही उत्तराखंड के सबसे चर्चित और संवेदनशील मामलों में शामिल रहा है। ऐसे में इस नए घटनाक्रम ने मामले को लेकर जनचर्चा और बढ़ा दी है। अदालत के आदेश के बाद सुरेश राठौर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है, जबकि जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Share.
Leave A Reply