फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 15 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध युवकों को अवैध हथियारों और चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।

 

पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद में रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की जा रही थी।

 

रात्रि 14/15 जून 2026 को भगत सिंह चौक से पहले नेहरू युवा केंद्र के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन युवकों को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो अवैध 315 बोर के देशी तमंचे, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपियों में सुमित पुत्र दिलीप निवासी रामनगर, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार; सुमित पुत्र रविंद्र निवासी रामनगर, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार तथा ऋषभ पुत्र जगमोहन शर्मा निवासी पॉलिटेक्निक हॉस्टल, नंद विहार कॉलोनी, कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार शामिल हैं।

 

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा संख्या 445/2026, धारा 3/25 एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य थानों, डीसीआरबी एवं आईसीजेएस के माध्यम से जुटाई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

– उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय, प्रभारी चौकी रेल

– कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान

– कांस्टेबल अंकित कवि

– कांस्टेबल दीपक चौहान में शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply